मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ : लालच देकर युवक से तीन लाख 48 हजार से अधिक की ठगी, केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ : लालच देकर युवक से तीन लाख 48 हजार से अधिक की ठगी, केस दर्ज

राजगढ़। मध्‍य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम झाड़क्या निवासी युवक से टेलीग्राम एप्प के माध्यम से घर बैठे एक दिन में हजारों रुपए कमाने का लालच देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम झाड़क्या निवासी 30 वर्षीय संजय पुत्र जगदीश राठौर ने शिकायत आवेदन किया कि 20 जून को टेलीग्राम यूजर आर्य नागर दिल्ली ने एक दिन में एक हजार से 1500 रुपए घर बैठे कमाने का लालच दिया और दस हजार रुपए खाते में डलवाए। दूसरे दिन उसके खाते में 16 हजार रुपए आए। इसके बाद फिर से दस हजार रुपए डलवाए और तीसरे दिन उसके खाते में 30 हजार रुपए से अधिक आए। इस प्रकार लालच देकर दस से 15 दिनों में संजय राठौर से आर्य नागर द्वारा अपने खाते में तीन लाख 48 हजार 373 रुपए डलवाए गए। लेकिन इस दौरान युवक के खाते में न तो रुपए आए और ना ही उससे किसी प्रकार का संपर्क हुआ। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धारा 316 (5), 318(4), 336(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें