मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ठगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ठगी

भागलपुर। जिले के क्षनाथनगर थाना क्षेत्र से नौकरी के नाम पर एक युवती से धोखाधड़ी एवं बदसलूकी करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां नाथनगर मनसकामना मंदिर स्थित माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया जब ठगी की शिकार एक युवती अपने पैसे मांगने आरोपी शिक्षक राघवेन्द्र पासवान से स्कूल पहुंच गई।युवती का आरोप है कि शिक्षक राघवेन्द्र पासवान ने नौकरी के नाम छः साल पूर्व पांच लाख रुपए लिए थे। पैसे मांगने पर शिक्षक ने युवती के साथ न केवल गाली गलौज किया बल्कि डंडे से मारने के लिए दौड़ गया। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर गलत व्यवहार किया। युवती ने घटना की सूचना डायल 112 नंबर पर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़िता को समझा बुझाकर घर भेज दिया। युवती का कहना है कि मेरी शादी होनेवाली है। मुझे पैसों की जरुरत है। यदि पैसे नहीं दिए तो मेरी शादी टूट जाएगी। यदि मेरी शादी टूट गई तो मै आत्महत्या कर लुंगी।उल्लेखनीय है कि शिक्षक राघवेन्द्र पासवान भागलपुर समेत कई जिलों में बेरोजगार युवाओं को ठगने वाला एक संगठित गिरोह चलाता है और भोले भाले लोगों को विश्वास में लेकर पैसे की वसुली करता है। वहीं विरोध करने पर असामाजिक तत्वों का सहारा लेकर उन्हें डराता धमाकाता है। जबकि शिक्षक राघवेन्द्र पासवान के खिलाफ भागलपुर सिविल कोर्ट में ठगी का एक और मामला लंबित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें