मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

कंपनी में निवेश के नाम पर युवक से 16.35 लाख की ठगी : हर पांच दिन में प्रोफिट देने का दिया झांसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कंपनी में निवेश के नाम पर युवक से 16.35 लाख की ठगी : हर पांच दिन में प्रोफिट देने का दिया झांसा

जोधपुर। शहर के भट्टी की बावड़ी कृष्ण विहार में रहने वाले एक युवक को शातिरों ने कंपनी में निवेश के नाम पर 16 लाख 35 हजार 540 रूपए की ठगी कर ली। उसे कंपनी की तरफ से हर पांच दिन में प्रोफिट का प्रलोभन दिया गया। उससे अगस्त से लेकर अक्टूबर तक के बीच में यह राशि हड़प की गई। आखिरकार दस लाख और मांगे मगर रूपए डालने से मना कर करने रकम को हड़प कर लिया। घटना को लेकर पीडि़त ने अब चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दी है।चौहाबो पुलिस ने बताया कि भट्टी की बावड़ी कृष्ण विहार में रहने वाले सौरभ शर्मा पुत्र कन्हैयालाल शर्मा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि गत 22 जुलाई को उसके मोबाइल पर किसी अंजान शख्स का कॉल आया और खुद का नाम हेमंत होना बताया। उसने बताया कि उसकी कंपनी सोनी कॉइन है जोकि इंवेस्टमेंट किए जाने पर अच्छा मुनाफा देती है। कंपनी में पैसा लगाने पर हर पांच दिन में प्रोफिट दिया जाता है। इसके लिए उसके द्वारा मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराया गया। फिर यूपीआई नंबर दिए गए।पीडि़त के अनुसार उसको बताया गया कि कंपनी में पांच टे्रडिंग पूर्ण करने पर यह प्रोफिट मिलेगा, मगर प्रोफिट का 25 प्रतिशत हिस्सा पहले कं पनी में भेजना पड़ेगा। पीडि़त सौरभ ने उनके कहने पर 1 अगस्त को पहली बार 28 हजार रूपए इंवेस्ट किए। उसे प्रोफिट मोबाइल पर नजर आता था। पांच दिन बाद प्रोफिट दिखाई देने पर कहा गया कि पांच टे्रडिंग पूर्ण करने पर उसके खाते में रूपए आ जाएंगे। इस तरह शातिर ने 4 अक्टूबर तक उससे खातों में 16 लाख 35 हजार 540 रूपए जमा करवा लिए। बाद में जब सौरभ ने रूपयों की मांग की तो कहा गया कि सर्वर डाउन चल रहा और फिर कहा कि कंपनी में उसको 100 अंक पूर्ण करने है और दो अंक कम है। सौ अंक पूर्ण के लिए उसे दस लाख रूपए जमा करवाने होंगे। तब उसे पूर्ण प्रोफिट कंपनी की तरफ से दिया जाएगा। सौरभ ने जब रूपए देने से इंकार किया तो उन्होंने एप को बंद कर दिया। इस प्रकार उससे अगस्त से अक्टूबर के बीच 13 बार में ट्रांजेक्शन के तौर पर उक्त रकम हड़प कर ली। पीडि़त ने यूपीआई, एनईएफटी एवं आरटीजीएस के माध्यम से रूपए भेजे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें