मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश के चार युवकों का लीबिया में अपहरण, फिरौती मांगी गई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

ढाका। बांग्लादेश के चार युवकों का लीबिया में अपहरण कर लिया

गया है। अपहर्ताओं ने इनके परिवारों से प्रति युवक 10 लाख टका की फिरौती

मांगी है। अगवा किए गए युवकों में 19 वर्षीय बोरहान उद्दीन, 19 वर्षीय

जाबेदुर रहीम, 20 वर्षीय नईम उद्दीन और 22 वर्षीय मोहम्मद वसीम शामिल हैं।

चारों चटगांव के अनवारा उपजिला रायपुर यूनियन के रहने वाले हैं। यह जानकारी

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट में दी गई है।

पीड़ित परिजनों का कहना

है कि इनको फरवरी में इलाके के जहीरुल इस्लाम की मदद से लीबिया भेजा गया

था। जहीरुल ने चारों को लीबिया के एक अस्पताल में अच्छी तनख्वाह की नौकरी

दिलाने का वादा किया था। इसके लिए प्रत्येक से 430,000 टका का शुल्क लिया।

चारों 16 फरवरी को लीबिया के लिए घर से निकले।

अगवा किए गए

बोरहान के भाई साहब उद्दीन का कहना है कि बिचौलिया जहीरुल पहले मेरे भाई और

तीन अन्य लोगों को पर्यटक वीजा पर दुबई ले गया। वहां पहुंचकर उसने उन्हें

जॉयपुरहाट निवासी मोहम्मद मिजान को सौंप दिया। मिजान ने उनके पासपोर्ट छीन

लिए और एक हफ्ते बाद उन्हें मानव तस्कर को सौंप दिया।

उन्होंने

कहा कि जहीरुल अपराध गिरोह का सदस्य है और अगर उसे गिरफ्तार किया जाता है,

तो सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। जाबेदुर के पिता अब्दुर रहीम ने कहा कि

अपहरणकर्ता लीबिया में चारों पर अत्याचार कर रहे हैं। अपहरणकर्ताओं ने

मंगलवार को यातना के वीडियो और ऑडियो क्लिप भेजे हैं। एक वीडियो संदेश में

उन्होंने प्रत्येक के लिए 10 लाख टका की फिरौती मांगी है। इसके लिए कॉक्स

बाजार में एक निजी बैंक का खाता नंबर दिया गया है। फिरौती नहीं देने पर

उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें