मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत में तेज रफ्तार का कहर, कार ने चार नेपाली युवकों को रौंदा चारों वेटरों के शव सिविल अस्पताल सोनीपत में रखे हैं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

-तीन साइकिल पर सवार युवकों को कार ने टक्कर मारी

-एक स्कूटी चालक भी घायल हुआ

-चारों वेटरों के शव सिविल अस्पताल सोनीपत में रखे हैं

सोनीपत,

28 जनवरी (हि.स.)। सोनीपत शहर में शनिवार को रात को मामा भांजा चौक पर तेज

रफ्तार कार ने साइकिल सवार चार युवकों को रौंद दिया। इसमें चार नेपाली

युवकों की मौत हो गई, एक स्कूटी चालक भी घायल हुआ जबकि कार में सवार तीन

घायल हो गए हैं। शवों को सिविल अस्पताल सोनीपत में रखवाया गया है। वहीं तीन

घायलों की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया है।

हादसे

में मृत चारों युवक नेपाल के रहने वाले हैं। वे सोनीपत में वेटर का काम

करते थे। शनिवार की रात को सोनीपत शहर में तीन साइकिलों पर सवार चार युवक

जब मामा भांजा चौक पर पहुंचे तो एक अनियंत्रित कार ने साइकिल पर सवार चारों

वेटरों को रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हुई है। मृतकों की पहचान कमल,

अर्जुन, दल बहादुर व अमर के रुप में हुई है।

वहीं कार के

दुर्घटनाग्रस्त होने पर इसमें सवार तीन युवकों ऋतिक, अरुण और मोहित घायल हो

गए हैं। इनमें से कार ऋतिक चला रहा था। इनको भी रात को ही अस्पताल

पहुंचाया गया था, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत

गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। इस हादसे में वहां से निकल

रहा स्कूटी चालक एक अन्य युवक भी घायल हुआ है।

हादसे की

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतकों

के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शवों के पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों

के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें