मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में बड़ी मात्रा में शराब बरामद,4 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नवादा में बड़ी मात्रा में शराब बरामद,4 गिरफ्तार

नवादा।नवादा में उत्पाद विभाग के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने रजौली चेक पोस्ट पर मंगलवार को वाहन जांच के क्रम में एक बस से 387 लीटर विदेशी शराब बरामद कर चार शराब तस्करों को गिरफ्तार करते हुए बस को जप्त किया है।कोलकाता से पटना जा रही बस डीक्की की तलाशी लेने पर इसमें हैवार्ड 5000 प्रीमियम स्ट्रांग बियर 500 एम एल का 576 केन बोतल मात्र 288 लीटर, ऑफिसर चॉइस ग्रैंड व्हिस्की 750 एम एल का 36 बोतल मात्रा 27 लीटर, ओल्ड मोंक मेच्योर्ड ट्रीपल एक्स प्रीमियम रूम 750 एम एल का 96 बोतल कुल मात्रा 72 लीटर बरामद किया गया। कुल बोतलों की संख्या 708 बरामद कर बस के दोनो ड्राइवर दोनो खलासी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी कोलकाता से शराब लेकर आ रहे थे। बस से सभी पैसेंजर को उतार कर दूसरे बस से सभी को भेज दिया गया है। वही इस मामले में चार कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान संजय सिंह, चालक पिता बरन सिंह ग्राम जफरा थाना नेमदारगंज जिला नवादा, दूसरा राजाराम पासवान चालक, पिता शुक्र पासवान ग्राम चंडी, थाना चंडी जिला नालंदा, तीसरा मुमताज,खलासी, पिता मोहम्मद फकीरा ग्राम पक्की तालाब नदी पर, थाना लहेरी , जिला नालंदा और चौथा मोहम्मद राजा, खलासी पिता मोहम्मद असलम ग्राम पक्की तालाब नदी पर थाना लहरी जिला नालंदा का रहने वाला है। सभी कारोबारी की गिरफ्तारी कर ली गई है। इनके साथ ही बस को जप्त कर लिया गया है।इन चारों के द्वारा बताया गया कि कोलकाता में इस शराब को राहुल पुकारु नाम के व्यक्ति ने दिया था। जिसके पिता का नाम मोहम्मद इसराइल है। ग्राम रामबाबू घाट जिला कोलकाता बतलाया गया। पूछताछ में यह बताया कि शराब लेकर वह लोग कोलकाता से पटना जा रहे थे। पटना पहुंचने पर शराब प्राप्त करने वाला पार्टी का फोन आता और यह लोग उसे डिलीवर कर देते।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें