मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:21 · नई दिल्ली संस्करण

भीषण आग से रेडीमेड शोरूम समेत चार दुकानें जलीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भीषण आग से रेडीमेड शोरूम समेत चार दुकानें जलीं

बाड़मेर। जिले के सेड़वा उपखंड में बुधवार रात जंभेश्वर मंदिर के पास स्थित एक रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में चार से अधिक दुकानों को नुकसान हुआ है, जबकि लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दो मंजिला कॉम्प्लेक्स में करीब 20 से अधिक दुकानें हैं, जिनमें ग्राउंड फ्लोर पर स्थित श्रीराम फैशन रेडीमेड शोरूम से आग की शुरुआत हुई। देखते ही देखते लपटें आसपास की दुकानों तक पहुंच गईं।राहत की बात यह रही कि पास ही एक लाइब्रेरी में पढ़ रहे 10 से अधिक बच्चों को स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।सूचना मिलते ही सेड़वा थानाधिकारी प्रभुराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।स्थानीय लोगों, पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मारवाड़ वाटर प्लांट से पानी के टैंकर मंगवाए गए। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पीएचईडी विभाग और अन्य एजेंसियों की मदद से राहत कार्य किया गया। घटना की सूचना मिलने के बावजूद फायर ब्रिगेड करीब 3 घंटे देरी से मौके पर पहुंची।तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।सेड़वा में फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं होने पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नाराजगी है। लोगों ने मांग की है कि उपखंड मुख्यालय पर जल्द फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं में समय पर राहत मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें