मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

दुर्गा पूजा त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने 4 थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दुर्गा पूजा त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने 4 थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक

नवादा। शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा पर्व को सम्पन्न करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले के चार थाना इलाके में शांति समिति की बैठक की गई।वारिसलीगंज , पकरीबरावां, काशीचक, मुफस्सिल व शाहपुर थेन के पूजा समितियों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.जिसमें सरकारी निर्देशानुसार डीजे साउंड पर पूर्णतः पाबंदी लगाने के अलावा अश्लील गीतों,भड़काऊ व राजनीतिक बैनर आदि पर रोक लगाए जाने का निर्देश पूजा समिति के आयोजकों को दी गई।साथ ही पुरुष व महिला श्रद्धालुओं के दर्शन को लेकर अलग-अलग पंक्ति के जरिए पूजा अर्चना का आदेश आयोजक मंडली को दी गई.इससे पूर्व बुद्धिजीवियों व दुर्गापूजा समिति के सदस्यों ने दर्जनों अवारा पशुओं का शहर के सघन व व्यस्ततम इलाकों में घुमने के दौरान आपस में लड़ाई से उत्पन्न अफरा-तफरी व कई ग्रामीण इलाकों में शराब पीकर मेले को दुषित करने जैसी कई अन्य समस्याओं से बैठक में उपस्थित एसपी अभिनव धीमान को अवगत कराया.हालांकि लम्बे समयों से वारिसलीगंज शहर में श्रीगणेश गौशाला की स्थापना की गई है। जो पूर्णतः आवारा पशुओं के रख-रखाव व ठहराव के उद्देश्य से ही निर्माण कराया गया था। परन्तु दुखद है कि उक्त गौशाला के सचिव सदर अनुमंडल पदाधिकारी के रहने के बावजूद भी आवारा पशुओं का शरणस्थली गौशाला में ना रहकर शहर की सड़कों पर हो रहा है।एसपी अभिनव धीमान ने मेले में पशुओं से किसी प्रकार की समस्या नहीं होने देने की बात कही गई है.सुदुर ग्रामीण इलाकों में मनाया जाने वाले दुर्गापूजा समिति के सदस्यों ने पुलिस की सक्रिय बंदोबस्ती को लेकर अपनी बात उठाई.जिसपर एसपी ने थानाध्यक्ष को पुलिस बल उपलब्ध कराने का मौके से ही निर्देश दिया. इस अवसर पर पकरीबरावां एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी,नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी समीर कुमार,थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा,डा०गोविन्द जी तिवारी,मुखिया राजकुमार सिंह,जदयू जिला उपाध्यक्ष नवीन सिंह,सुरेन्द्र प्रसाद यादव,रणविजय कुमार,वार्ड पार्षद श्वेतांक कुमार उर्फ टोनी,नरेश पासवान के अलावा सौर, मकनपुर,ठेरा,बाघीवरडीहा,बहेड़ा,माफी सहित दर्जनों पूजा समितियों के सदस्य उपस्थित थे.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें