मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

स्लीपर बस–ट्रेलर टक्कर में मां-बेटे समेत चार की मौत, पांच घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्लीपर बस–ट्रेलर टक्कर में मां-बेटे समेत चार की मौत, पांच घायल

भरतपुर। जिले के आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे समेत चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सेवर थाना क्षेत्र के सेवर पुल के पास रात करीब ढाई बजे हुआ, जब उत्तर प्रदेश के कासगंज से जयपुर जा रही एक स्लीपर बस सड़क पर खड़े ट्रेलर में जा घुसी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री अंदर फंस गए। बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।सेवर थाना के एसआई अवधेश ने बताया कि घायलों को तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे में जान गंवाने वालों में गीता (38) पत्नी रामवीर निवासी सतोवा, मथुरा (यूपी), उनका बेटा कान्हा (8), बस चालक मुक्खन सिंह (28) पुत्र खेम सिंह निवासी कठूमर (अलवर) और मुस्लिम (40) पुत्र इस्माइल निवासी कासगंज (यूपी) शामिल हैं।पुलिस ने मौके का मुआयना कर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें