मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

दम घुटने से मुंगेर के चार लोगों की दिल्ली में हुई मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

-अंगीठी जलाकर सोया था परिवार

मुंगेर ।दिल्ली के अलीपुर थाना के खेरा कलां में एक घर में कोयले की अंगीठी से निकलने वाले धुएं से दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई ।हवेली खड़गपुर प्रखंड के शामपुर सहायक थाना क्षेत्र के अग्रहण पंचायत के मंझगांय गांव निवासी स्व वकील सिंह का 40 वर्षीय राकेश उर्फ दीनानाथ उर्फ़ दिनकर, उनकी 38 वर्षीय पत्नी ललिता और उनके 8 वर्षीय बच्चे, पीयूष व 7 वर्षीय सनी की मौत हो गई।मौत की खबर के बाद मृतक के पैतृक गांव मंझगांय में परिजन और ग्रामीणों में मातम पसर गया है। एक ही परिवार के चार लोगों की अंगीठी से निकलने वाले धुंए से दम घुटने से मौत की खबर के बाद मृतक की वृद्ध विधवा मां और भाई झाबो सिंह जो जन्मांध है उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दीनानाथ उर्फ़ दिनकर परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था।मृतक के चचेरा भाई रामगुलाम सिंह ने बताया कि ठंड के मौसम में कमरा के अंदर कोयले की अंगीठी से निकलने वाले धुएं से दम घुटने से कमरे में सो रहे चारों व्यक्ति की मौत हो गई।रविवार की सुबह घटना की खबर मिली. उसके बाद से परिवार में मातम पसर गया है। गांव के लोग एक ही दिन परिवार के चार सदस्य की मौत से गमजदा है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को चारों का दाह संस्कार दिल्ली में ही अन्य परिजन जो दिल्ली में ही कर दिया।उन्होने बताया कि मृतक दिल्ली में वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था और मंझगांय के घर पर रह रही वृद्ध विधवा मां और सूरदास भाई झाबो सिंह की देखभाल करता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें