मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में कोल्हापुर के चार लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सड़क हादसे में कोल्हापुर के चार लोगों की मौत

पाली। सांडेराव थाना क्षेत्र के केनपुरा के पास गुरुवार रात हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के दौरान कार में छह लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे में दाे लोग घायल हुए हैं। सभी महाराष्ट्र के कोल्हापुर के रहने वाले हैं।पुलिस ने बताया कि कोडोली जिला कोल्हापुर भाता हुपरी तहसील हाथ कलंगडी निवासी (50) बाबूराव, उनकी पत्नी सारिका (38), बेटी साक्षी (19) और बेटे संस्कार (17) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में चिन्मय (29) पुत्र रवि और प्रमोद (40) पुत्र पुरेन्द्र जैन घायल हो गए।सांडेराव थाने के एसएचओ लक्ष्मणसिंह ने बताया कि कोल्हापुर (महाराष्ट्र) का एक बिजनेसमैन परिवार सहित शिवगंज (सिरोही) आया था। यहां अपने परिचित व्यापारी से कार लेकर वह परिवार सहित जोधपुर गए थे। रात में शिवगंज लौटते समय हाईवे पर केनपुरा के पास इनकी कार बेकाबू हो गई। कार का बैलेंस बिगड़ते ही वह पलटते हुए सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई। दाे घायलों को सांडेराव के सरकारी हॉस्पिटल लाया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तेज स्पीड में होने के कारण कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान सभी उसमें फंस गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के लोगों की मदद से शवों और घायलों को बाहर निकाला।कार में महाराष्ट्र के कोडोली जिला के कोल्हापुर निवासी कारोबारी का परिवार था। हादसे में कारोबारी बाबूराव, उनकी पत्नी सारिका, बेटी साक्षी, बेटा संस्कार की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के दो अन्य सदस्य चिन्मय और प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से भी आज सवेरे एक अन्य ने दम तोड़ दिया। परिवार के सदस्यों से बातचीत के आधार पर पुलिस ने बताया कि कोल्हापुर निवासी बाबूराव अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ राजस्थान के सिरोही इलाके में आए थे। वहां शिवगंज इलाके में रहने वाले अपने एक दोस्त के घर ठहरे थे और फिर वहां से जोधपुर घूमने के लिए दोस्त की कार लेकर निकले थे। जोधपुर में अपने किसी बीमार रिश्तेदार से भी मिलना था। जोधपुर घुमने और बीमार रिश्तदार से मिलने के बाद वापस शिवंगज लौट रहे थे कि पाली जिले के सांडेराव इलाके में यह भीषण सड़क हादसा हो गया। कार भी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोगों के शवों की हालत काफी बुरी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें