मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

रोडवेज बस-बोलेरो की टक्कर में तीन महिलाओं सहित चार की मौत, चार घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रोडवेज बस-बोलेरो की टक्कर में तीन महिलाओं सहित चार की मौत, चार घायल

नागौर। डीडवाना-कुचामन क्षेत्र में शनिवार सुबह लाडनूं-सुजानगढ़ मार्ग पर पाबोलाव बालाजी मंदिर के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत में बोलेरो सवार तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार लोग उसमें फंस गए। पुलिस व मेडिकल टीम ने मशक्कत कर उन्हें बाहर निकाला।

जसवंतगढ़ थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान बोलेरो चालक बांठा की ढाणी बीकानेर निवासी ओमसिंह, मोमासर चूरू निवासी लिछमा और शारदा और बीदासर निवासी शारदा के रूप में हुई है। हादसे में चूरू की मोमासर निवासी ममता, मुरली, आशीष और राजलदेसर निवासी रूपा गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें लाडनूं के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में जयपुर जा रही सीकर डिपो की रोडवेज बस की सवारियों को भी मामूली चोटें आई हैं। हादसे के कारण कुछ समय के लिए लाडनूं-सुजानगढ़ मार्ग पर जाम लग गया था। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद यातायात बहाल किया गया। हादसे के समय इलाके में तेज बारिश हो रही थी, जिसके चलते बचाव कार्य में काफी परेशानी आई। पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वृताधिकारी विक्की नागपाल और जसवंतगढ़ थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें