मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

जयपुर। बूंदी जिले के डाबी थाना इलाके में बुधवार अलसुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए।

डाबी थाना अधिकारी हेमराज शर्मा ने बताया कि दुर्घटना बुधवार सुबह करीब साढे चार बजे नेशनल हाईवे नंबर 27 पर हुई। उन्‍होंने बताया कि ट्रक और कार की टक्‍कर में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से डाबी अस्पताल पहुंचाया, जहां से कोटा के मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल रैफर कर दिया।

उन्‍होंने बताया कि ब्यावरा मध्य प्रदेश से एक ठेकेदार सभी लोगों को राजसमंद नाथद्वारा फैक्ट्री और मंदिर में काम करवाने के लिए कार से लेकर जा रहा था। कोटा-उदयपुर हाईवे पर डाबी थाना क्षेत्र में कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। कार में कुल आठ लोग सवार थे। जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को कोटा के मेडिकल कॉलेज लेकर आए। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में संतोष वर्मा (27) और संगीता (26) पति-पत्नी हैं। एक मृतक अनिल सहरिया (34) गोवर्धनपुरा नारगढ़ जिला बारां का रहने वाला है। मृतक देवराज (36) सिंगापुरा राजगढ़ मध्य प्रदेश का रहने वाला है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें