मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रेन से कटकर चार लोगों की दर्दनाक मौत -मृतकों में दो बच्चे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रेन से कटकर चार लोगों की दर्दनाक मौत  -मृतकों में दो बच्चे शामिल

ट्रेन से कटकर चार लोगों की दर्दनाक मौत

-मृतकों में दो बच्चे शामिल

सिवान।सिवान-गोरखपुर रेलखंड पर स्थित मैरवा स्टेशन के समीप लक्ष्मीपुर में ट्रेन से कटकर चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। घटना मैरवा रेलवे स्टेशन के पास की है। दो महिलाएं अपने बच्चों के साथ खेत में गेहूं काटने के लिए गई थी। गेहूं काटने के बाद दोनों महिलाएं बच्चों के साथ खाना खाने के लिए घर लौट रही थी, तभी दोनों बच्चे वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए।दोनों महिलाओं ने अपने बच्चों को बचाने की कोशिश की। जिसके बाद वे दोनों भी ट्रेन की चपेट में आ गईं। जिससे दोनों महिला और दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। चारों मृतक लक्ष्मीपुर गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए हैं। उधर, रेल पुलिस और रेलवे के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। रेल पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। एक साथ चार लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें