मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

गढ़चिरौली में पुलिस मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गढ़चिरौली में पुलिस मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर

गढ़चिरौली,

19 मार्च । महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर कोलामरका जंगल में आज

(मंगलवार) तड़के तेलंगाना से गढ़चिरौली में घुसे नक्सलियों और पुलिस के बीच

भीषण मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। इनमें नक्सलवादी क्षेत्रीय समिति के

सदस्य वर्गेश, मंगी इंद्रवेली क्षेत्र समिति के सचिव कुंमराम भीम, सिरपुर

चेन्नूर क्षेत्र समिति के सदस्य राजू कुरसांग और कुट्टीमेट्टा व्यंकटेश

शामिल हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलंगाना के कुछ

माओवादी सोमवार दोपहर प्राणहिता नदी पार कर गढ़चिरौली में घुसे हैं। इसके

बाद नक्सल विरोधी दस्ते के एडिशनल एसपी यतीश देशमुख के नेतृत्व में सी-60

और सीआरपीएफ क्यूएटी की कई टीमें अहेरी उप पुलिस मुख्यालय से नक्सलियों की

तलाश में जुट गईं।

इस बीच आज तड़के रेपनपल्ली से पांच किलोमीटर दूर

कोलामरका के पहाड़ों में तलाशी अभियान में लगे जवानों पर नक्सलियों ने

अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जवानों ने नक्सलियों को करारा जवाब दिया। गोलीबारी

रुकने के बाद इलाके की तलाशी में चार नक्सलियों के शव बरामद हुए। मुठभेड़

स्थल से एक एके 47, एक कार्बाइन और दो देशी पिस्तौल, नक्सली सामग्री और

अन्य सामान बरामद किया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले

चार नक्सलियों को सफाया करने वाली सी-60 टीम को 36 लाख रुपये का नकद इनाम

देने की घोषणा की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें