मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाली गैंग के चार बदमाश चढे पुलिस के हत्थे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर,। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने चाकू की नोक पर अपहरण कर

लूटपाट करने वाली गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की

प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि अय्याशी और मौज-मस्ती का शौक पूरा करने

के लिए बने बदमाशों ने पिछले छह महीने में दर्जनों वारदात करना स्वीकार

किया है। साथ ही आरोपित लूट के लिए अपहरण युवक से मारपीट का वीडियो अपने

मोबाइल में बनाते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपितों से कई और वारदात खुलने

होने की संभावना जताई है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) कावेन्द्र

सिंह सागर ने बताया कि खोह नागोरियान थाना पुलिस ने चाकू की नोक पर अपहरण

कर लूटपाट करने वाली गैंग के आरोपित समीर खान (19) निवासी जयसिंहपुरा खोर,

अमन अहमद (18) निवासी गलता गेट, अयान खान (18) निवासी गलता गेट और हसनेन

खान (18) निवासी सोडाला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे

से जब्त मोबाइल में अपहरण युवकों से मारपीट करने के बनाए गए वीडियो जब्त

किए है। पूछताछ में आरोपितों ने पिछले छह महीने से एक दर्जन से अधिक वारदात

करना स्वीकार किया है। लूटे गए रुपयों से चारों आरोपित अय्याशी करते थे।

पूछताछ

में आरोपितों ने बताया कि मौज-मस्ती के लिए रात के समय निकल राहगीरों से

लूट की वारदात को अंजाम देते थे। सुनसान जगह पर जाते बाइक-स्कूटी सवार को

कार से टक्कर मारकर गिरा देते थे और उसके बाद जबरन उसको कार में पटक कर

अपहरण कर ले जाकर चलती कार में मारपीट कर चाकू की नोंक पर लूट की वारदात

करते। लूट के दौरान मारपीट का वीडियो भी अपने मोबाइल में बनाते थे। वारदात

को अंजाम देने के बाद अपहरण युवक को उसी जगह पटक कर फरार हो जाते थे।

गौरतलब

है कि 29 मई को इंदिरा गांधी नगर निवासी नैनूकाराम मीना से लूट की वारदात

हुई। जहां कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर

उसकी जांघ में चाकू मारा। उसके जेब में रखे रुपए के साथ उसके मोबाइल से

ऑनलाइन पेमेंट ऐप के जरिए छब्बीस हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पिछले काफी

समय से अपहरण कर इसी तरह की लूटपाट करने की शिकायतें मिल रही थी। इस मामले

को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक टीम बनाकर लुटेरों की तलाश में लगाई गई।

सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर चारों बदमाशों को धर-दबोचा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें