मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

नकली नोट और ठगी गिरोह के चार सदस्य पकड़े गए, नोटों का बंडल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नकली नोट और ठगी गिरोह के चार सदस्य पकड़े गए, नोटों का बंडल बरामद

अररिया। जिले की नरपतगंज थाना पुलिस ने गुरुवार शाम झिंगली चौक के पास गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नकली सोना और रूपये का लालच दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

मौके पर गिरोह के जहां चार सदस्यों को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली,वही चार सदस्य रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों में तीन नरपतगंज थाना क्षेत्र का है,जबकि एक सदस्य नेपाल के मोरंग जिला का है।

पुलिस ने इनके पास से 500,200 और 100 रुपये के दस नोटों के बंडल जिसमें ऊपर और नीचे ओरिजिनल नोट और अंदर में खिलौना वाले नोट के साथ तीन मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किया है।मामले में नरपतगंज थाना में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की यह कार्रवाई नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की है। मामले में गिरफ्तार सदस्यों में नरपतगंज थाना क्षेत्र के मधुरा के 31 वर्षीय पंकज कुमार पासवान,45 वर्षीय मनोज पासवान,खैरा गढ़िया गांव के 31 वर्षीय मो. समीरुद्दीन और नेपाल मोरंग जिला के हरिईचा के नेताजी चौक के 38 वर्षीय चूड़ामणि चौधरी शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें