मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी में फारबिसगंज के चार सदस्य शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी में फारबिसगंज के चार सदस्य शामिल

अररिया : नॉर्थ ईस्टन बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नव गठित कार्यकारणी समिति में फारबिसगंज शाखा के चार सदस्यों का मनोनयन किया गया है।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनियुक्त अध्यक्ष नरोत्तम जोशी ने बताया कि नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी समिति में फारबिसगंज के जिन सदस्यों को शामिल किया गया है, उनमें मोती लाल शर्मा, सुशील घोषल, अशोक गुप्ता एवं दीपक समदरिया है।

अध्यक्ष श्री जोशी ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक सह चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सीताराम मुकीम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। नये सदस्यों का कार्यकाल दो वर्षों यथा 2026-2028 तक होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही नये सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

इधर नई कमिटी में फारबिसगंज के चार सदस्यों के मनोनयन पर शहर के कारोबारियों में खुशी देखी जा रही है। कारोबारी मूलचंद गोलछा, बछराज राखेचा, बिनोद सरावगी, राकेश रोशन, गोपाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, प्रदीप राठी, योगेश भूपाल, अजातशत्रु अग्रवाल, आदर्श गोयल, आयुष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, छोटू बैद आदि ने बधाई दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें