मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चार लाइनमैन आज नई दिल्ली में होंगे सम्मानित
- केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण करेगा लाइनमैनों को सम्मानि
भोपाल। केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, विद्युत मंत्रालय, भारत
सरकार नई दिल्ली द्वारा देश में लाइनमैनों द्वारा विद्युत क्षेत्र में किये
जा रहे उत्कृष्ट कार्यों और विद्युत क्षेत्र के विकास से देश की तरक्की
में किये जा रहे निस्वार्थ योगदान को मान्यता देने के लिए इन्हें सम्मानित
किया जाएगा। इन्हें आज (सोमवार को) नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर
में आयोजित होने वाले लाइनमैन दिवस समारोह-2024 में सम्मानित किया जाएगा।
जनसम्पर्क
अधिकारी राजेश पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में आयोजित
होने वाले लाइनमैन दिवस समारोह में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सीहोर वृत्त के आष्टा संभाग
में कार्यरत लाइन अटेंडेंट उदय सिंह, भोपाल शहर वृत्त के छोला जोन शहर
संभाग उत्तर में कार्यरत मंगनी बाई एवं मुरैना वृत्त के थरा वितरण केन्द्र
में कार्यरत श्याम सुंदर शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। केन्द्रीय ऊर्जा
मंत्री आरके सिंह इन लाइनमैनों को सम्मानित करेंगे।





