मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

सारण हादसे में चार की मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सारण हादसे में चार की मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल

सारण। छपरा-रेवा मुख्य मार्ग पर भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो टोल प्लाजा के पास बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार मकेर प्रखंड के सुल्तानगंज निवासी फारूक मियां अपने परिवार के साथ गरखा से इलेक्ट्रिक ऑटो में वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टेलर ट्रक ने बिजली के पोल को तोड़ते हुए टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए और सड़क किनारे जा रहा एक साइकिल सवार भी इसकी चपेट में आ गया।

दुर्घटना में सुल्तानगंज निवासी फारूक मियां, उनकी बहू संजीदा खातून और पोती सना परवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। वहीं ढाई वर्ष के मासूम अंशयाजाम की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-722 पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मढ़ौरा डीएसपी और मकेर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल कराया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें