मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

रूस पर यूक्रेन ने 53 ड्रोन से किया अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच जारी पिछले 2 साल से जारी युद्ध

के बीच यूक्रेन ने रूस पर अब तक का बड़ा हमला बोला है। यूक्रेन ने रूसी

सीमा के रोस्तोव क्षेत्र में 53 ड्रोन से हमला किए जिसे यूक्रेन की तरफ से

अबतक के सबसे बड़े हवाई हमलों में एक माना जा रहा है। वहीं, रूस ने गुरुवार

को ड्रोन से यूक्रेन के खार्किव इलाके पर हमला बोला। हमले में चार लोगों

की मौत हो गई। हालांकि, रूसी सेना ने सभी ड्रोन मार गिराने का दावा किया

है। इनमें से 44 ड्रोन को मोरोजोस्की में मार गिराया गया।

रोस्तोव

गवर्नर ने कहा कि हमले में एक पावर सवस्टेशन को क्षति पहुंची है। यूक्रेन

के अधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

रूसी

मीडिया की ओर से कहा गया है कि मोरोजोस्की के पास सैन्य हवाई क्षेत्र

स्थित है। हालांकि, साफ नहीं हो पाया है कि उनका निशाना सैन्य हवाई क्षेत्र

था या नहीं। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि नौ अन्य

ड्रोन को रूस के सीमावर्ती क्षेत्र कुर्स्क, बेलगोरोद, क्रास्नोडार और

निकटवर्ती सेराटोव में इंटरसेप्ट कर लिया गया। सेराटोव क्षेत्र में रूसी

बमवर्षक विमान का एयरबेस स्थित है। रूस ने गुरुवार को ड्रोन से यूक्रेन के

खार्किव इलाके पर हमला बोला। हमले में चार लोगों की मौत हो गई। हमले में 12

लोगों के घायल होने की भी सूचना है। वहीं जमीवस्का थर्मल पावर प्लांट को

भी निशाना बनाया। जिसके कारण खार्किव इलाके में करीब 3,50,000 लोग के घरों

में अंधेरा छा गया। यूक्रेन के छह इलाकों में पावर सप्लाई के दौरान कुछ

कटौती भी करनी पड़ी। हमले में 15 ड्रोन का प्रयोग किया गया था। रूसी

बैलिस्टिक मिसाइल से बचने के लिए यूक्रेन को और वायु रक्षा प्रणाली प्रदान

करने पर नाटो के सहयोगी सदस्य गुरुवार को सहमत हुए हैं।

अमेरिका के

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि यह तब और जरूरी हो जाता है जब

चीन, उत्तर कोरिया और ईरान जैसे देश रूस को समर्थन दे रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें