मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

कैलिफोर्निया में जन्मदिन समारोह में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, 10 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कैलिफोर्निया में जन्मदिन समारोह में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, 10 घायल

कैलिफोर्निया। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के सेंट्रल वैली के स्टॉकटन शहर में रविवार शाम जन्मदिन समारोह में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई। घटना में कम से कम 10 अन्य लोगों को गोली है। यह वारदात स्टॉकटन से करीब छह मील उत्तर में ल्यूसिल एवेन्यू के पास शाम करीब छह बजे हुई।सीएनएन और सीबीएस न्यूज चैनल की रिपोर्ट में पुलिस और सैन जोकिन काउंटी शेरिफ ऑफिस के हवाले से घटना की जानकारी दी गई। पुलिस और शेरिफ ऑफिस का कहना है कि संदिग्ध फरार है। शेरिफ ऑफिस की प्रवक्ता हीथर ब्रेंट ने बताया कि गोलीबारी ल्यूसिल एवेन्यू के पास डेयरी क्वीन के पीछे एक बैंक्वेट हॉल में हुई। बैंक्वेट हॉल में पारिवारिक समारोह चल रहा था। गोली लगने से घायल सभी लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।उन्होंने कहा, ''शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि घात लगाकर गोलीबारी की गई। इस समय जानकारी बहुत ही सीमित है।'' उन्होंने कहा कि शेरिफ ऑफिस जांच कर रहा है।स्टॉकटन के वाइस मेयर जेसन ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, गोलीबारी एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी में हुई। इसमें परिवार और अन्य कुछ करीबी मित्र शामिल थे। ब्रेंट ने कहा कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें