मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

पीट- पीटकर हत्या के मामले में चार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा। मुर्गा काे लेकर हुई हत्या के एक मामले में नवादा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के नरहट थाना इलाके का है। इस मसले पर एसपी नवादा अभिनव धीमान ने पुलिस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।एसपी के अनुसार नरहट थाना क्षेत्र के रहमत नगर-बभनौर में 11.9.2024 को एक युवक की बाइक मो. अशरफ अली के मुर्गा से सट गई थी। इसके कारण विवाद हुआ और बाइक सवार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दिया। जख्मी युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया था। जहां उसकी मृत्यु हो गई थी।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई थी। पटना पीएमसीएच पहुंचकर 13.9.2024 को जख्मी व्यक्ति का फर्द बयान दर्ज कर नरहट थाना में मामला दर्ज किया गया था।ममाले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा के द्वारा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया। उक्त टीम ने आसूचना संकलन एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर कांड में लिप्त एक अभियुक्त को वजीरगंज गया एवं शेष 3 को तिलैया स्टेशन से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ अपना अपराध स्वीकार करते हुए घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। तत्पश्चात सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद जावेद आलम उम्र 30 वर्ष, मोहम्मद साबिर आलम उम्र 24 वर्ष, मो. अामिर आलम उम्र 20 वर्ष तीनाें पिता स्व. अाली हुसैन, ग्राम-रहमत नगर-बभनौर थाना-नरहट, जिला-नवादा एवं मो. शोएब उम्र 45 वर्ष पिता-मकबूल, ग्राम-रहमतनगर-बभनौर, थाना-नरहट, जिला-नवादा शामिल है। बता दें कि मृतक युवक सन्नी कुमार पिता सनोज राजवंशी पड़ोस के गांव बिनोवा नगर का निवासी था। इस मामले में कुछ और भी आरोपित हैं, जिनकी गिरफ्तारी होनी बाकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें