मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी चंपारण समेत आठ जिलो में शुरू हुआ सब्जी की ऑनलाइन बिक्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

Online vegetable sales kick offपूर्वी चंपारण।जिले में सहकारिता संघ ने सब्जी की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी हैं।अब घर बैठे आपको ताजी सब्जियां मिलेंगी।इसके लिए उपभोक्ता को तरकारी मार्ट (Tarkaarimart) एप से ऑर्डर करना होगा। सहकारिता संघ ने दावा किया है कि तरकारी मार्ट के द्धारा सब्जी मंडी से सस्ते दाम पर कैरी बैग में पैक कर सब्जियां दी जाएंगी। वही 250 रुपये तक की सब्जी की खरीद पर फ्री डिलीवरी की भी सुविधा दी जा रही है।उल्लेखनीय है कि यह सुविधा सहकारिता विभाग ने बिहार राज्य सब्जी संस्करण एवं विपणन योजना के तहत प्राथमिक सब्जी उत्पादक समिति के तहत गठित तिरहुत सब्जी संघ द्धारा उपलब्ध कराया जा रहा है। फिलहाल संघ का कार्यक्षेत्र बिहार के आठ जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफरपुर, गोपालगंज, छपरा और सीवान रखा गया है। जहां के 16930 सब्जी उत्पादक किसानो ने संघ की सदस्यता ली हैं।तिरहुत सब्जी संघ इन किसानों को सब्जी की बेहतर खेती का प्रशिक्षण भी देगी, जिसके तहत इस साल तीन हजार किसानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (नालंदा) के द्धारा प्रशिक्षित किया जायेगा, जिसमे हरी सब्जी के साथ आलू और टमाटर की आधुनिक खेती का प्रशिक्षण दिया जायेगा।तिरहूत सब्जी संघ के चेयरमैन अमित शुक्ला ने बताया कि इस मुहिम से उत्पादको का सब्जी बर्बाद होने से बचेगा।साथ ही,उनका उत्पाद बिना मंडी का चक्कर न लगाये आसानी से उपभोक्ताओ तक पहुंचेगा। आमतौर ऐसा देखा जाता है,कि ससमय बिक्री नही होने पर कुछ ऐसी सब्जियां है,जिसे खराब होने पर किसान फेक देते है।ऐसी सब्जियो को तिरहुत सब्जी संघ किसानों से खरीद कर प्रोसेसिंग प्लांट में भेजा जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें