मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

55 वर्षों तक मुखिया रहे शीतल बाबू के आदर्शों को अपनाने का संकल्प

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
55 वर्षों तक मुखिया रहे शीतल बाबू के आदर्शों को अपनाने का संकल्प

नवादा।नवादा नगर थाने के सिसवा गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने समारोह का आयोजन कर लगातार 55 वर्षों तक मुखिया रहे अमर स्वतंत्रता सेनानी शीतल बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया ।शीतल बाबू के पुत्र व महुली ग्राम पंचायत के वर्तमान मुखिया विपिन कुमार सिंह ने कहा है कि किसी भी कीमत पर शीतल बाबू के आदर्शों को मिटने नहीं दिया जाएगा ।उन्होंने कहा है कि निश्चित तौर पर ईमानदारी तथा कर्तव्य निष्ठा के साथ ही जनता की सेवा की जाएगी ।मेरे पिता शीतल बाबू ने सार्वजनिक जीवन में जो आदर्श अपनाया था ,हम हर हाल पर उस आदर्शों को मिटने नहीं देंगे ।उन्होंने कहा कि विकास हमारा लक्ष्य है।बेहतर विकास से कोई समझौता नहीं हो सकता है ।उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पंचायत वासी उनकी हाथों को मजबूत करें ।निश्चित तौर पर विकास के मामले में कीर्तिमान स्थापित करेंगे।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुभाष चंद्र बोस उर्फ टुन्नी सिंह ,डॉ मुकेश कुमार सहित भारी संख्या में लोगों ने शीतल बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विकास की गाड़ी को तेजी से बढ़ाने का संकल्प लिया है । ग्रामीण महिलाओं ने भी शीतल बाबू के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें