मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:11 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ पहुंचे भोपाल, पुस्तक विमोचन समारोह में होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ पहुंचे भोपाल, पुस्तक विमोचन समारोह में होंगे शामिल

भोपाल। पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर राजधानी भोपाल पहुंचे हैं। वे यहां शाम को रविन्द्र भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनमोहन वैद्य द्वारा लिखित “हम और यह विश्व” पुस्तक के विमोचन समारोह में शामिल होंगे।पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ विमान से शुक्रवार को दोपहर में भोपाल के राजा भोज विमानतल पहुंचे और यहां से कार द्वारा सीधे राजभवन आए। राजभवन पहुंचने पर पूर्व उप राष्ट्रपति धनखड़ का राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राज भवन के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।धनखड़ राजभवन में कुछ समय रुकने के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे रवीन्द्र भवन पहुंचेंगे और सुरुचि प्रकाशन द्वारा आयोजित “हम और यह विश्व” पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। पुस्‍तक विमोचन कार्यक्रम में पूज्य संत श्रीरीतेश्वर महाराज (पीठाधीश्वर, श्री आनन्दम धाम आश्रम, वृंदावन-मथुरा) आशीर्वचन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्‍ठ पत्रकार विष्णु त्रिपाठी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।गौरतलब है कि इसी साल 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद धनखड़ का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। जिसमें वे संबोधन देंगे। वे रात करीब आठ बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें