मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

वयोवृद्ध नेता अडवाणी, मनमोहन, अंसारी ने किया घर से मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, चुनाव आयोग बुजुर्ग (85 से अधिक आयु) और दिव्यांग

मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान कर रहा है। इस सुविधा का

लाभ देश की राजनीति में बड़े पदों पर रहने वाले वयोवृद्ध नेता भी कर रहे

हैं।

इसी क्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व

प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण अडवाणी और

पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने भी इस बार घर पर रहकर ही मतदान

किया। बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए घर पर शुरू की गई

मतदान की सुविधा मतदान के दो सप्ताह पहले से लेकर एक दिन पहले तक जारी रहती

है।

अपने अधिकारों के प्रति जागरूक 91 वर्षीय व्हीलचेयर

पर चलने वाले डॉ. मनमोहन सिंह ने होम वोटिंग सुविधा का विकल्प चुना। गंभीर

रूप से बीमार और बिस्तर पर पड़े होने के बावजूद भी उन्होंने वोट देने के

अपने अधिकार का प्रयोग किया। शनिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता और

उप-प्रधानमंत्री भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी ने लोकसभा चुनाव में पहली बार

बुजुर्गों के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रदान की गई सुविधा का उपयोग करते हुए

घर से अपना वोट डाला।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र

में घरेलू मतदान सुविधा का लाभ उठाया और 17 मई को अपने घर से सफलतापूर्वक

वोट डाला। पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने गुरुवार को वोट डाला

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें