मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

छोटे जीराखाल के पूर्व सरपंच ने निर्माण कार्य की राशि के गबन का लगाया आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छोटे जीराखाल के पूर्व सरपंच ने निर्माण कार्य की राशि के गबन का लगाया आरोप

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने बुधवार काे कलेक्टर बस्तर काे शिकायत साैपते हुए वर्तमान सरपंच और सचिव पर निर्माण कार्य की राशि गबन करने का आरोप लगाया है। मामले में सचिव द्वारा जारी निजी चेक दो बार बाउंस हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत वर्ष 2023-24 में सीसी सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ था। आरोप है कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी संबंधित काे भुगतान नहीं किया गया। बाद में पंचायत सचिव द्वारा निजी खाते का चेक जारी किया गया, लेकिन वह भी बैंक से दो बार बाउंस हो गया। छोटे जीराखाल के ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में विकास कार्यों के भुगतान को लेकर पारदर्शिता जरूरी है और जिम्मेदार अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।पूर्व सरपंच लक्ष्मी बाई कश्यप ने आज इस संबंध में कलेक्टर बस्तर को शिकायत सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि पंचायत में निर्माण कार्य की राशि करीब 1.68 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया और राशि को लेकर लगातार टालमटोल की जा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पंचायत स्तर पर शासकीय राशि के भुगतान में गंभीर अनियमितता बरती गई है। मामले में प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें