मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

हजारीबाग केस में रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को मिली जमानत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हजारीबाग केस में रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को मिली जमानत

रांची, 27 मार्च । झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस नवनीत कुमार की अदालत में सोमवार को रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को गोला गोलीकांड के दो अलग-अलग मामलों में मिली सजा को चुनौती देने वाली क्रिमिनल अपील पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने ममता देवी को हजारीबाग केस में जमानत दे दी, जबकि रामगढ़ केस में सुनवाई के लिए 31 मार्च की तिथि निर्धारित की है। राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता भोला नाथ ओझा ने पक्ष रखा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक ममता देवी को रामगढ़ सिविल कोर्ट और हजारीबाग सिविल कोर्ट ने दो अलग-अलग मामलों में सजा सुनाई है। एक मामले में 13 दिसंबर 2022 को उन्हें पांच साल की सजा मिली थी। वहीं दूसरे मामले में चार जनवरी 2023 को हजारीबाग की विशेष कोर्ट ने गोला गोलीकांड के चौथे मामले में ममता देवी और भाजपा नेता राजीव जायसवाल को दो-दो साल की सजा सुनाई थी। दोनों सजा को चुनौती देते हुए ममता देवी की ओर से हाई कोर्ट में अपील दाखिल की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें