मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल व्यास का निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व सांसद एवं  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल व्यास का निधन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता, पूर्व सांसद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल व्यास का आज सुबह रायपुर में निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की आयु में अपनी अंतिम सांस ली। वो तीन अप्रैल, 2006 से दो अप्रैल, 2012 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। उन्होंने भाजपा के लिए जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण कार्य किए।उन्होंने राज्यसभा में राष्ट्रीय हितों से जुड़े अनेक मुद्दों को उठाया ।आपातकाल के दौरान गोपाल व्यास ने संघर्ष किया और 1975 से 1977 तक रायपुर जेल में बंद रहे। 2019 से वह सक्रिय राजनीति से दूर थे, लेकिन संगठन को मजबूत बनाने में उनका योगदान निरंतर था। करीब एक महीने पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी। इस दौरान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद थे।गोपाल व्या का जन्म 15 फरवरी, 1932 को हुआ था। उनका शिक्षा जीवन जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से जुड़ा था और वे राजधानी रायपुर की विधायक कालोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनका निधन भाजपा और संघ परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि हम सबके वरिष्ठ और पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री गोपाल व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य रहे। साथ ही लोकतंत्र सेनानी के रूप में वे 1975-1977 तक मीसाबंदी भी रहे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें