मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:02 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व सांसद आर. ध्रुवनारायण के निधन पर कांग्रेस ने जताया दुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्व सांसद आर. ध्रुवनारायण के निधन पर कांग्रेस ने जताया दुख

नई दिल्ली, 11 मार्च । कांग्रेस ने पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर. ध्रुवनारायण के आकस्मिक निधन पर दुख जताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि आर. ध्रुवनारायण के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। ध्रुवनारायण एक जमीनी राजनेता के साथ-साथ बेहतरीन इंसान थे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आर. ध्रुवनारायण के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि वह एक मेहनती और विनम्र जमीनी नेता थे। वह सामाजिक न्याय के एक चैंपियन थे। जो एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के साथ जुड़े रहे और कांग्रेस को मजबूत करते रहे। उनका जाना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी क्षति है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के वर्किंग प्रेसीडेंट एवं पूर्व सांसद ध्रुव नारायण के आकस्मिक निधन वह दुखी हैं। ध्रुवनारायण एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के जरिए जमीन से उठे हुए नेता थे और सामाजिक न्याय की मुखर आवाज थे। उनके जाने से कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद आर. ध्रुवनारायण का शनिवार सुबह मैसूरु के एक अस्पताल में निधन हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें