मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा एवं पत्नी विजयालक्ष्मी कुशवाहा जदयू में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। जीरादेई विधानसभा के पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा एवं उनकी पत्नी विजयालक्ष्मी कुशवाहा शनिवार को जदयू में शामिल हो गये। प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित अन्य नेताओं ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई।

मौके पर मुख्य रूप से विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ ‘‘गांधी जी’’ एवं विधानपार्षद ललन सर्राफ, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, संतोष कुशवाहा, अनिल कुमार, रंजीत कुमार झा, वासुदेव कुशवाहा, धीरज कुशवाहा, राहुल खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि रमेश सिंह कुशवाहा पार्टी के पुराने साथी रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीति-सिद्धांतों में विश्वास जताते हुए उन्होंने पुनः अपनी धर्मपत्नी के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है। जदयू परिवार में हम उनका स्वागत और अभिनंदन करते हैं, हमें विश्वास है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत बनाने में रमेश सिंह कुशवाहा एवं उनकी पत्नी विजयालक्ष्मी कुशवाहा अहम भूमिका निभाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें