मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र के पूर्व विधायक रणबीर खर्ब और उनकी पत्नी को सात साल जेल की सजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व विधायक रणबीर सिंह खर्ब और उनकी पत्नी अनीता को सात साल जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों पर 44 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने दोनों दोषियों को आज ही सरेंडर करने का निर्देश दिया है। यह मामला ऊंचे रिटर्न का झांसा देकर निवेशकों से धोखाधड़ी से जुड़ा है।दोनों पर आरोप था कि एक चिटफंड कंपनी ज्योति फेयर फाइनेंस कंपनी के जरिये ऊंचे रिटर्न का झांसा देकर निवेशकों से करीब तीन करोड़ रुपये ठगे। इसकी पहली शिकायत एएस हुड्डा नामक निवेशक ने 30 सितंबर 2005 को की थी। शिकायतकर्ता ने 1998 से 2002 के बीच कंपनी में 95 लाख रुपये का निवेश किया था। जब शिकायतकर्ता ने कंपनी से रिटर्न मांगा तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया।हुड्डा की शिकायत के बाद पर रणबीर सिंह और अनीता समेत के खिलाफ दूसरे निदेशकों ने एफआईआर दर्ज कराई। ज्योति फेयर फाइनेंस कंपनी का गठन 1998 में किया गया था। दिसंबर 2003 में रणबीर विधायक बन गया। उसके बाद वो निवेशकों को लगातार किसी न किसी बहाने से रिटर्न देने से इनकार करता रहा। बाद में वो निवेशकों को धमकाने भी लगा। निवेशकों को धमकी मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। कोर्ट ने इस मामले में 2009 में दोनों को न्यायिक हिरासत में भी भेजा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें