मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

एफबीआई का पूर्व एजेंट कामरान फरीदी रिहा, अमेरिका से लौटना होगा पाकिस्तान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लंदन अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के पूर्व हाई-प्रोफाइल

एजेंट कामरान फरीदी को अदालत ने फ्लोरिडा जेल से लगभग चार साल बाद सशर्त

रिहा कर दिया। कामरान को इस साल अगस्त से पहले पाकिस्तान लौटना होगा।

पाकिस्तान के जिओ न्यूज की वेबसाइट पर इस पर विस्तार से चर्चा की गई है।

जिओ

न्यूज ने अदालत के आदेश पर आधारित रिपोर्ट में कहा है कि न्यूयॉर्क के

दक्षिण जिले के जिला न्यायाधीश कैथी सीबेल ने फरीदी को 84 महीने की मूल सजा

काटने से 72 महीने पहले रिहा करने का आदेश दिया। कामरान फरीदी कभी कराची

का स्ट्रीट गैंगस्टर रहा है।अमेरिकी सरकार ने न केवल उसकी नागरिकता रद्द कर

दी है, बल्कि संयुक्त अरब अमीरात और तुर्किये में उसके दो निवास परमिट भी

रद्द किए जा चुके हैं।

जेल से रिहा होने के बाद कामरान

फ्लोरिडा में अपनी पत्नी केली के साथ रह रहा है। कामरान ने कहा है कि रिहाई

पर अदालत ने कई शर्त लगाई हैं।उनमें प्रमुख है नागरिकता छोड़ना। यह

नागरिकता 1990 के दशक की शुरुआत में एफबीआई के लिए काम करने के लिए सहमत

होने के बाद मिली थी। फरीदी को 09 दिसंबर, 2022 को न्यूयॉर्क के

वेस्टचेस्टर में तीन पूर्व एफबीआई सहयोगियों को धमकी देने के आरोप में

गिरफ्तार किया गया था।

जिओ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 16 अगस्त,

2018 को लंदन में कराची के व्यवसायी जाबिर मोतीवाला की गिरफ्तारी में फरीदी

की भूमिका रही है। फरीदी ने एफबीआई एजेंट की भूमिका में पाकिस्तान सहित कई

मुस्लिम देशों में आतंकवाद विरोधी अभियान से जुड़ा रहा है।

रिपोर्ट

के अनुसार, 1995 से फरवरी 2020 तक एफबीआई के लिए काम करने वाले फरीदी का

पतन 02 मार्च, 2020 को शुरू हुआ। अगले दिन उसे अपनी पत्नी केली के साथ

मियामी से यूके में प्रवेश करने की कोशिश करते समय लंदन हीथ्रो हवाई अड्डे

पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसने लंदन के लिए उड़ान भरने से पहले मोतीवाला के

लंदन के वकीलों से बात की थी। मोतीवाला उस समय अमेरिका में प्रत्यर्पण की

प्रतीक्षा में बेलमार्श जेल में बंद था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें