मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

सागरः पूर्व कांग्रेस विधायक पारुल साहू ने दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस छोड़ने वालों का सिलसिला जारी

है। इसी क्रम में बुधवार को सागर जिले की सुरखी सीट से विधायक रहीं पारुल

साहू ने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से

इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को एक लाइन का पत्र

भेजा है, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से

इस्तीफा दे रही हूं।

दरअसल, प्रसिद्ध आबकारी

व्यापारी और पूर्व विधायक संतोष साहू की बेटी पारुल साहू ने 2013 में सागर

जिले की सुरखी विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने

कद्दावर नेता और कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राजपूत को 141 वोटों से हराया

था। साल 2018 के चुनाव में बीजेपी ने टिकट काट दिया था। 2018 के विधानसभा

चुनाव में विधायक होते हुए भाजपा ने टिकट काटा, तभी से नाराज पारुल साहू ने

भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने उपचुनाव में भाजपा

को छोड़कर कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मंत्री गोविंद राजपूत के खिलाफ

चुनाव लड़ा। इस चुनाव में करीब 40 हजार वोटों से पारुल चुनाव हार गई थी।

उपचुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने उनको 2023 में मौका नहीं दिया। इस कारण

उनकी नाराजगी बनी थी। राजनैतिक चर्चाओं के अनुसार, पारुल साहू फिर से भाजपा

में वापसी कर सकती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें