मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कसा तंज, कहा- मध्य प्रदेश में चल रही घोषणाओं और आश्वासन की सरकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कसा तंज, कहा- मध्य प्रदेश में चल रही घोषणाओं और आश्वासन की सरकार

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार काे मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर से सौजन्य मुलाक़ात की। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा में कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में घोषणा और आश्वासन की सरकार चल रही है। शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव जी की सरकार में कितनी घोषणा की गई है, इसका कोई अता पता नहीं है।कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा में केवल आश्वासन देकर घोषणाएं की जा रही हैं। यदि इन्हें पुरस्कार दिया जाए आश्वासन और घोषणाओं में, तो पहला पुरस्कार मिलेगा। आज की ही बात है, हर चीज में आश्वासन दिए जा रहे हैं। अगर किसी ने यह सवाल पूछा कि कितनी घोषणाएं शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव ने की हैं तो उसका कोई हिसाब किताब नहीं है। ओबीसी आरक्षण के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि यह आज न्याय का प्रश्न है। यह ओबीसी का प्रश्न नहीं है। मैं मानता हूं कि यह सामाजिक न्याय का प्रश्न है। इस पर कांग्रेस अपनी आवाज उठाती रहेगी।ओबीसी आरक्षण का आधा अधूरा कानून लाने वाले मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कमलनाथ ने कहा मैंने जो किया था, वह कोई छिपकर नहीं किया था, यह मामला तो आज पब्लिक में है। संसद में ओपरेशन सिंदूर की बहस के समय मनीष तिवारी और शशि थरूर को दूर रखने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, यह पार्टी का फैसला है मैं सोचता हूं यह सही फैसला था। कांग्रेस संसदीय दल के नेता सोनिया गांधी के गाजा और विदेश नीति पर उठाए सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि गाजा में अन्याय हो रहा है शोषण हो रहा है। सोनिया जी ने सही कहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें