मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.57 अरब डॉलर बढ़कर 629.56 अरब डॉलर पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई/नई दिल्ली। अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे पर अच्‍छी खबर है। लगातार सात हफ्ते की गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़त दर्ज हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 जनवरी को समाप्त हफ्ते में 5.57 अरब डॉलर बढ़कर 629.56 अरब डॉलर हो गया है।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को आंकड़ों में बताया कि 24 जनवरी को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.57 अरब डॉलर बढ़कर 629.56 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 1.89 अरब डॉलर घटकर 623.98 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था।आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 24 जनवरी को समाप्त हफ्ते में देश विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.75 अरब डॉलर बढ़कर 537.89 अरब डॉलर हो गईं है। इस दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षति मूल्य 70.4 लाख डॉलर बढ़कर 69.65 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 7.9 करोड डॉलर बढ़कर 17.86 अरब डॉलर रहा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार भी 3.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.15 अरब डॉलर हो गया।उल्‍लेखनीय है कि सितंबर, 2024 के अंत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। आरबीआई ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का रुख रहा है। इस गिरावट की वजह पुनर्मूल्यांकन के साथ-साथ रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए रिजर्व बैंक द्वारा विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप को माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें