मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

तीन हफ्ते की गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी आई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। पिछले तीन हफ्ते की गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा

भंडार में तेजी आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन मई को समाप्त हफ्ते

में 3.67 अरब डॉलर बढ़कर 641.59 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पहले 26

अप्रैल को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 2.41 अरब डॉलर घटकर 637.92

अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आरबीआई ने

शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी

जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.46 अरब डॉलर बढ़कर 564.16 अरब डॉलर

रही। इस दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 65.3 करोड़ डॉलर घटकर 54.88

अरब डॉलर रहा है। आरबीआई के मुताबिक विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 20 लाख

डॉलर बढ़कर 18.05 अरब डॉलर हो गया। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष

(आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा इस दौरान 14 करोड़ डॉलर घटकर 4.49 अरब

डॉलर रह गई।

उल्लेखनीय है कि कई सप्ताह की तेजी के बाद पांच अप्रैल

को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 648.56 अरब डॉलर के नए

सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें