मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 648.7 अरब डॉलर की नई ऊंचाई पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई/नई

दिल्ली,। लगातार तीसरे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा

हुआ है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 मई को समाप्त हफ्ते में 4.55 अरब

डॉलर बढ़कर 648.7 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

इससे पिछले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 644.15 अरब

डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी

आंकड़ों में बताया कि 17 मई को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का

अहम घटकर माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.36 अरब डॉलर बढ़कर

569.01 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य भी

1.24 अरब डॉलर बढ़कर 57.19 अरब डॉलर हो गया।

आरबीआई के मुताबिक इस

दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 11.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.17 अरब डॉलर

रहा। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित

जमा 16.8 करोड़ डॉलर घटकर 4.33 अरब डॉलर रह गई। इससे पहले 5 अप्रैल, 2024

को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 648.56 अरब डॉलर के

सर्वकालिक उच्चत्म स्तर पर पहुंच गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें