मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:42 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र के देवास में वन विभाग की टीम पर हमला, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, 6 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मप्र के देवास में वन विभाग की टीम पर हमला, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, 6 घायल

देवास : मध्य प्रदेश के देवास जिले के जिनवाणी वन परिक्षेत्र अंतर्गत कमलापुर बीट के भीलआमला गांव में शनिवार को वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। करीब 100 से अधिक लोगों की भीड़ ने वनकर्मियों को चारों ओर से घेरकर पथराव किया, जिससे आधा दर्जन अधिकारी-कर्मचारी घायल हो गए। हमलावरों ने विभागीय वाहनों, जेसीबी मशीन और ड्रोन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम सुबह करीब 11 बजे कक्ष क्रमांक-94 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पहुंची थी। कार्रवाई में पांच वन परिक्षेत्रों का स्टाफ, बुलडोजर और पुलिस बल भी शामिल था। जैसे ही वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई, कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए भीड़ एकत्र कर ली। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और भीड़ ने वन अमले पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव के दौरान भीड़ ने मौके पर खड़े विभागीय वाहनों के शीशे फोड़ दिए।

अतिक्रमण हटाने में लगी जेसीबी मशीन को भी नुकसान पहुंचाया गया। वहीं निगरानी के लिए उड़ाए गए ड्रोन को भी गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। एसडीओ बागली के वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पथराव से बचने के लिए कई वनकर्मियों को खेतों के रास्ते निकलकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचना पड़ा। पुलिस बल की मदद से घायलों को घटनास्थल से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

सिर में पत्थर लगने से छह कर्मचारी घायल

हमले में वनरक्षक मोहन पंचोनिया, ज्योति जाट, कमल राणा, देवकरण मालवीय, सूरज ढाढे सहित परिक्षेत्र सहायक के.के. परमार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कमलापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और चापड़ा स्थित आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो कर्मचारियों को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें