मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने की टेलीफोन पर बातचीत, तनाव कम करने पर हुए सहमत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 20 जनवरी (हि.स.)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी ठिकानों पर

ईरान के हवाई हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। इसको लेकर

पाकिस्तान और ईरान के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को टेलीफोन पर बातचीत

की। इस दौरान दोनों देश तनाव कम करने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में समन्वय

को मजबूत करने पर सहमत हुए। साथ ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर सैन्य

हमलों के बाद पटरी से उतरे संबंधों को सुधारने पर भी चर्चा की और मौजूदा

हालात की समीक्षा की। इसके अलावा दोनों देशों के राजदूतों की वापसी पर भी

चर्चा हुई है।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की ओर से जारी

एक बयान के मुताबिक विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने ईरान के अपने

समकक्ष हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन से टेलीफोन पर बात की और पारस्परिक

विश्वास एवं सहयोग की भावना के तहत ईरान के साथ काम करने की देश की इच्छा

जताई है।

बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने इस

बात पर जोर दिया कि एक-दूसरे की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान

किया जाए। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि आतंकवाद विरोधी अभियान और आपसी

चिंता के अन्य मुद्दों पर सहयोग और समन्वय को मजबूत किया जाना चाहिए।

दोनों पक्ष तनाव कम करने पर भी सहमत हुए। दोनों ने पड़ोसियों के बीच घनिष्ठ

भाईचारे के संबंधों को भी रेखांकित किया।

उल्लेखनीय है कि बीते

दिनों ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ड्रोन और

मिसाइलों से हमला किए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें