मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक पर लदी गिट्टी में छुपाकर लायी जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रक पर लदी गिट्टी में छुपाकर लायी जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद

पूर्वी चंपारण।एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर शराब तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान मेहसी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने गिट्टी लदे एक ट्रक में छुपा कर लायी जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है।मिली जानकारी के अनुसार शराब की यह खेप बंगाल व झारखंड से मुजफ्फरपुर के रास्ते मोतिहारी लायी जा रही थी।पुलिस ने ट्रक से कुल 214 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 1926 लीटर है।जिसकी अनुमानित कीमत लाखो में बतायी जा रही है।इस दौरान पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।जिसकी पहचान रामबाबू दास पिता स्वर्गीय लक्ष्मण दास ग्राम रसूलपुर जुनैदा थाना मोतीपुर जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है।पुलिस इससे पूछताछ कर इसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी है,ताकि शराब माफिया को चिन्हित किया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें