मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

एसडीपीओ ने किया भरगामा थाना का औचक निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया।फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साह ने आज भरगामा थाना का औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए. इस जांच के क्रम में मालखाना, पुरुष हाजत, महिला हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प लाइन कक्ष का एसडीपीओ मुकेश कुमार साह ने निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ सफाई व आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी अवलोकन किया.लगभग दो घंटे तक चले इस निरीक्षण में एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष संतोष कुमार पोद्दार से विभिन्न मामलों की जानकारी ली और साथ ही कई कांड के अभिलेखों की जांच भी किया। उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन पर चर्चा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।एसडीपीओ मुकेश कुमार साह ने कहा गंभीर मामलों में दर्ज हुए कांडों को गंभीरता से लें. मामलों का अनुसंधान बारीकी से करें. वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने डायरी अद्यतन करने व अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने को कहा. इस दौरान उन्होंने अपराध के ग्राफ को भी देखा. न्यायालय से जुडे मामलों के त्वरित निष्पादन करने व आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया.मौके पर एसआई संजय कुमार सिंह ,एसआई चंद्रप्रकाश प्रसाद,एसआई रामाशीष राम, एसआई प्रमोद नारायण सिंह, एसआई राजनारायण यादव, एसआई अखिलेश कुमार सहित सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें