मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

रिहाईशी इलाके में भंडारण कर रखे लाखों रुपये के पटाखे जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रिहाईशी इलाके में भंडारण कर रखे लाखों रुपये के पटाखे जब्त

अररिया। जिले के फारबिसगंज शहर के रिहाईशी इलाके में बने गोदाम और घरों में स्टॉक कर रखे पटाखे और आतिशबाजी के खिलाफ अनुमंडल प्रशासन ने देर रात्रि कार्रवाई की।एसडीएम शैलजा पांडे के नेतृत्व में एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ छापेमारी कर पचास लाख से अधिक मूल्य के पटाखे को जब्त किया।ये सभी पटाखे शहर के बीचों बीच भीड़भाड़ वाले इलाके में अवैध रूप से स्टॉक कर रखे हुए थे।बिना वैध अनुज्ञप्ति के भीड़भाड़ वाले इलाके में स्टॉक कर रखे गए पटाखे की गुप्त सूचना पर फारबिसगंज एसडीएम ने यह कार्रवाई की। मामले में पुलिस ने एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।हालांकि कार्रवाई के दौरान व्यवसायियों और कारोबारियों ने विरोध भी जताया।कारोबारी को गिरफ्तार कर ले जाते समय व्यवसायियों ने विरोध कर उसे छुड़वाने की भी कोशिश की।लेकिन अनुमंडल प्रशासन और पुलिस प्रशासन की सख्ती के कारण किसी की एक नहीं चली।देर रात तक गोदाम और घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे को प्रशासन ने खोजकर निकालते हुए उसे जब्त किया।जब्त पटाखों को पुलिस फारबिसगंज थाना लेकर आई।कार्रवाई को लेकर फारबिसगंज एसडीएम शैलजा पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बिना लाइसेंस के भारी मात्रा पटाखों को अवैध रूप से स्टॉक कर रखा गया है।भीड़भाड़ और रिहाईशी इलाके में पटाखों और आतिशबाजियों को स्टॉक कर रखना द एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत गैर कानूनी है।जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।मामले में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।अवैध रूप से रिहाईशी इलाके में भंडारण कर रखने के मामले विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।फारबिसगंज एसडीएम ने आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखे जाने की बात एसडीएम ने कही।अनुमंडल प्रशासन की छापेमारी की कार्रवाई से पहले दिन में शहर में माइकिंग कर भीड़भाड़ और रिहाईशी इलाके में पटाखों के स्टॉक नहीं रखने की हिदायत दी गई थी।बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री करने वालों को चेतावनी भी दी गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें