मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

बंधन बैंक के आरओ से लूटकांड मामले में रानीगंज के जगता खरसाही से एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बंधन बैंक के आरओ से लूटकांड मामले में रानीगंज के जगता खरसाही से एक गिरफ्तार

अररिया। फारबिसगंज थाना पुलिस ने रानीगंज बंधन बैंक शाखा के आरओ रेशमी कुमारी से नवंबर माह में हुए लूटकांड मामले में एक आरोपित को बुधवार को गिरफ्तार किया।तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए रानीगंज के जगता खरसाही गांव के रहने वाले 19 वर्षीय अमित कुमार को लूटी हुई मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपित अमित कुमार के विरूध फारबिसगंज थाना में मामला दर्ज किया गया है।मामला रानीगंज बंधन बैंक के आरओ के पद पर काबिज बथनाहा थाना क्षेत्र के भद्रेश्वर वार्ड संख्या चार निवासी 24 वर्षीय रेशमी कुमारी से फारबिसगंज रानीगंज मुख्य मार्ग में 26 नवंबर को हुए लूटकांड से संबंधित है।दो मोड के पास पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर बैंक के आरओ से उनकी स्कूटी के साथ गाड़ी की डिक्की में रखे उनके पर्स,मोबाइल,एटीएम कार्ड, पैन कार्ड,आधार कार्ड को लूट लिया था।गिरफ्तारी की पुष्टि फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने करते हुए बताया कि अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।जल्द ही दो अन्य आरोपितों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें