मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

खेत में पानी पटवन के दौरान सर्पदंश से वार्ड सदस्य की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया,। फारबिसगंज प्रखंड के मुसहरी पंचायत के वार्ड संख्या चौदह

निवासी एवं वार्ड सदस्य 51 वर्षीय घनश्याम मेहता पिता- स्व. नंदग्राम

मेहता की खेत में पानी पटवन के दौरान विषैले सांप ने काट लिया।जहां

पूर्णिया में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।सर्पदंश को घटना बुधवार को ही

हुई थी।जबकि गुरुवार के इलाज के दौरान उनकी मौत हुई।

मामले को लेकर

स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड सदस्य घनश्याम मेहता बुधवार दोपहर बाद खेत

में पानी का पटवन कर रहे थे।इसी दौरान विषैले सांप ने उन्हें डस

लिया।हालांकि सर्पदंश की जानकारी उन्हें नहीं हो पाई।पानी पटवन के उपरांत

घर पहुंचने के बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी,जिसके बाद आनन फानन में घर वाले

उन्हें बुधवार देर शाम फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां

चिकित्सकों ने सर्प दंश होने की जानकारी देते हुए विष के शरीर में फैल जाने

की परिजनों को जानकारी देते हुए सर्पदंश के शिकार वार्ड सदस्य को पूर्णिया

रेफर कर दिया गया।

पूर्णिया में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान

उनकी मौत हो गई।मृतक को दो पुत्री और एक पुत्र है।घटना की जानकारी मिलने के

बाद भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल मौके पर पहुंचकर

पीड़ित परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।भाजपा नेता दिलीप पटेल ने मृतक

के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना देते हुए सीओ फारबिसगंज को घटना की

जानकारी दी और सरकार से मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि देने की मांग की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें