मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

पांच सूत्री मांगों के समर्थन में नगर परिषद कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया । बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लॉयज फाउंडेशन के आह्वान पर

फारबिसगंज नगर परिषद कर्मचारी संघ ने गुरुवार को 2018 से लंबित पांच सूत्री

मांगों के समर्थन में नगर परिषद के प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट के सामने

प्रदर्शन किया।बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लॉयज फाउंडेशन के राज्य संगठन मंत्री

सूरज कुमार सोनू के नेतृत्व में सफाईकर्मी और कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते

हुए अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

प्रर्दशन का नेतृत्व

कर रहे फाउंडेशन के राज्य संगठन मंत्री सूरज कुमार सोनू ने बताया कि राज्य

भर के नगर निकाय में आज यह प्रदर्शन है।2018 से ही राज्य सरकार पांच सूत्री

मांगों को लंबित रखी हुई है।बार बार आश्वासन के बावजूद उन मांगों को लागू

करने की दिशा में पहल नहीं की जा रही है,जिसको लेकर यह प्रदर्शन है और

सरकार 8 अगस्त तक मांगों को लागू नहीं करती है तो राज्य भर के नगर निकाय के

सफाईकर्मी और कर्मचारी आने वाले 8 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगे।

उन्होंने

बताया कि दैनिक मजदूरी और संविदा पर बहाल नगर निकाय कर्मचारियों की सेवा

स्थाई करने, एनजीओ की सेवा समाप्त करने, नगर निकाय कर्मियों को राज्य कर्मी

के समान सारी सुविधा मुहैया कराने, सरकार के पत्रांक 2503 दिनांक 3 मई

2018 को समाप्त करने जैसी मांगें प्रमुख हैं।

प्रदर्शन में नगर

परिषद कर्मचारी संघ के शंकर मरीक,संजय मरीक,गोविंद मरीक,मिथिलेश मरीक,रंजीत

मरीक सहित दर्जनों प्रदर्शनकारी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें