सिंचाई विभाग के मौसमी मजदूरों ने विधायक से वेतन भुगतान कराने की मांग की

अररिया। सिंचाई विभाग में काम कर रहें मौसमी मजदूरों ने फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी से लंबित वेतन भुगतान को लेकर पहल करने की मांग की।इस मौके पर मौसमी मजदूरों ने बताया कि पिछली कई महीनों से वेतन भुगतान नहीं किया गया है।पूर्व में भी विधायक के पहल पर ही वेतन का भुगतान किया गया था,जिसको लेकर फिर आशान्वित नजर से लंबित मानदेय भुगतान की गुहार विधायक से लगाई गई।मजदूरों ने बताया कि कभी कभी हम मजदूरों को काम से हटा दिया जाता है।जबकि सिंचाई विभाग द्वारा नहरों के रखरखाव को लेकर मौसमी मजदूरों की बहाली की गई है।मौके पर विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर मजदूरों को त्योहार पर भुगतान करने का निर्देश दिया।विधायक श्री केसरी ने कहा इस से पूर्व भी यह समस्या उत्पन्न हुई थी। उन्होंने कहा इस को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ साथ मंत्री से भी मुलाकात कर वस्तुस्थिति को रखा गया था।उन्होंने कहा अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया है जल्द से जल्द सभी मौसमी मजदूरों को वेतन भुगतान कर दिया जाएगा।





