मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक ने अधिकारियों के साथ छठ घाट का लिया जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधायक ने अधिकारियों के साथ छठ घाट का लिया जायजा

अररिया। फारबिसगंज के विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी के साथ शुक्रवार को शहर के विभिन्न घाटों का जायजा लिया।विधायक ने शहरी क्षेत्र के अलावे ग्रामीण इलाकों के भी छठ घाट का जायजा लिया।जायजा के क्रम में विभागीय अधिकारियों को विधायक विद्यासागर केशरी ने छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम के निर्देश दिए। सुल्तान पोखर, शास्त्री चौक कोठीहाट नहर छठ घाट,पंचमुखी सरोवर तालाब,राम मनोहर लोहिया अस्पताल के समीप अवस्थित डॉ अलख बाबू का तालाब, कालेज के पीछे स्थित नहर और मीरगंज स्थित परमान नदी के छठ घाट सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण विधायक द्वारा किया गया।विधायक के साथ डीएसपी मुकेश कुमार साहा,मुख्य पार्षद वीणा देवी ,नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह,विधुत विभाग के अधिकारी मौजूद थे।मौके पर विधायक द्वारा साफ सफाई, लाइटिंग,चेंजिंग कक्ष, वाच टावर व मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर कराने का निर्देश दिया।इस मौके पर विधायक ने उपस्थित सिंचाई प्रमंडल फारबिसगंज के अधिकारियों से भी वार्ता कर सभी नहरों में समय पर पानी उपलब्ध कराने की बात कही।विधायक केसरी ने अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ-सफाई और रोशनी की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।मौके पर फारबिसगंज डीएसपी, बीडीओ, थानाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी, विधुत विभाग के सहायक अभियंता, नगर परिषद के प्रभारी प्रधान सहायक कुन्दन सिंह,मनोज झा,अविनाश कनौजिया अंशु,रमेश सिंह, राजेन्द्र झा,अमित निराला, प्रेम केसरी,संजय केसरी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें