मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

फारबिसगंज के 21 और कुर्साकांटा के 2 पंचायतों में हो रहा पैक्स चुनाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया। जिले के फारबिसगंज प्रखंड के 21 पंचायत में और कुर्साकांटा प्रखंड के दो पंचायत में शुक्रवार को टैक्स चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ-साथ मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने पैक्स अध्यक्ष और सदस्य के निर्वाचन को लेकर मतदान करते नजर आए।फारबिसगंज प्रखंड के इतिहास पंचायत में टैक्स चुनाव हो रहा है जिसके लिए 90 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 56 हजार 492 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्भीक और निष्पक्ष मतदान को लेकर फारबिसगंज प्रखंड के निर्वाचन को 7 सेक्टर में बांटा गया है प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस अधिकारी और बलों की नियुक्ति है।तीन जोन और 28 पीसीपीपी में बांट कर चुनाव कराया जा रहा है।सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति है।कुर्साकांटा प्रखंड के कमलदाहा और कुआड़ी पंचायत में बने आठ मतदान केंद्रों पर चुनाव हो रहा है।कमलदाहा पंचायत में 3 हजार 485 और कुआड़ी पंचायत में 1 हजार 574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पैक्स अध्यक्ष और सदस्य का चुनाव करेंगे।सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें